याददाश्त बढ़ाने के लिए क्या चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:49

-केसर और गाजर का जूस का सेवन करने से याददाश्त क्षमता में सुधार आता है। इनमें कैरोटेनॉयड्स की उपस्थिति होती है, जो मेमोरी पावर को बूस्ट करता है। गाजर का जूस बनाने के लिए 3 फ्रेश गाजर लें, इसमें 1/4 चुकंदर, 1 चम्मच अलसी और कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल की मिक्स करें और अच्छे से पीस लें। इस जूस का सेवन करने से मेमोरी अच्छी होती है।

याददाश्‍त बढ़ाने के इन 7 तरीकों को अपनाएं -

याददाश्‍त बढ़ाने का तरीका-

फोकस को अटेंशन दें
प्रयास करें कि जब आप किसी चीज को याद कर रहे हैं या पढ़ाई कर रहे हैं तो उस जगह पर किसी तरह का डिस्‍ट्रेक्‍शन ना हो. मसलन, टीवी, रेडियो, बच्‍चे या दोस्‍त आदि ना हों.

रटने से बचें
कोशिश करें कि आप अधिक से अधिक मटेरियल को पढ़ें, इंटरनेट पर रिसर्च करें, उस विषय पर टीचर या दोस्‍तों के साथ चर्चा करें. ऐसा करने से मटेरियल दिमाग में अच्‍छी तरह बैठ जाएगा. रटने का प्रयास ना करें.

व्‍यवस्थित तरीके से करें
शोधों में पाया गया है कि अगर आप व्‍यवस्थित तरीके से चीजों को रखेंगे या पढ़ेंगे तो आपको उन चीजों के बारे में आसानी से याद रहेगा.

याद रखने का तरीका निकालें
याद रखने के लिए आप एक तरीका निकालें जिसे आप या तो कविता, गीत, चुटकुले, पहेलियों की तरह याद कर लें. ये आपको रीकॉल करने में मदद करेंगी.

अभ्‍यास और रिवाइज करें
अगर आप किसी चीज को बार-बार पढ़ेंगे या की हुई चीजों को दो बार या तीन बार अभ्‍यास करते रहेंगे तो वे चीजें आप लॉन्‍ग टर्म याद रख सकेंगे.

विजुअल कॉन्‍सेप्‍ट
आप कुछ फ्लैश कार्ड, कलरफुल नोट आदि पर लिखकर उसे दीवार या बोर्ड पर चिपका सकते हैं. इन्‍हें बार बार देखने से भी ये दिमाग में अटक जाते हैं.

पूरी नींद लें
नींद पूरी नहीं होने पर याददाश्‍त घटने लगता है. इसलिए नींद पूरी लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info